BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 7:59 pm
GOOD NEWS : नीमच के अन्नपूर्णा चिकित्सालय में पहुंची ई-हेल्थ कियोस्क मशीन, अब रोगियों को मिलेगी जांच की बेहतर सुविधा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर में अब अन्नपूर्णा चिकित्सालय में रोगियों की जांच हेतु ई हेल्थ कियोस्क मशीन की सुविधा उपलब्ध है। ऐसी मशीन नीमच और आसपास के कई जिलों में उपलब्ध नहीं है। मरीज टेलीपैथी की इस मशीन के माध्यम से ऑनलाइन होकर अहमदाबाद व अन्य बड़े शहरों के डॉक्टर से हेल्थ चेकअप और इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। टेलीपैथी की इस मशीन से बेसिक हेल्थ चेक अप के साथ 40 प्रकार की जांच एक ही जगह पर हो सकेगी। इस मशीन के द्वारा बेसिक हेल्थ चेक अप के 14 में पैरामीटर्स की जांच न्यूनतम शुल्क पर होगी। डॉक्टरों से वीडियो कंसल्टेशन के दौरान प्राप्त की गई सुविधा हेतु मशीन के उपयोग का कोई चार्ज नहीं लगेगा। 
गौरतलब है कि 40 प्रकार की जांच केवल 20 मिनट में एक ही जगह पर हो जाएगी। बताते चलें कि अन्नपूर्णा सेवा न्यास ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नपूर्णा चिकित्सालय के माध्यम से हेल्थ किओस्क टेलीपैथी मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अन्नपूर्णा सेवा न्यास ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा के कई प्रकल्प चलाए जा रहे हैं।न्यास के संयोजक राकेश पप्पू जैन ने बताया कि बेसिक हेल्थ चेक अप से लेकर अन्य जांच का खर्चा आम जनता के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। ऐसे में जरूरतमंदों की मदद के लिए आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में हेल्थ चेकअप की सुविधा देने के उद्देश्य से न्यास ने करीब  7 रुपए लाख की इस्मार्ट  हेल्थ किओस्क मशीन की सुविधा शुरू की है। टेलीमेडिसिन की मशीन के द्वारा हेल्थ चेकअप की रिपोर्ट देखकर  डॉक्टर परामर्श देकर दवाई भी लिख सकेगा। इस मशीन के माध्यम से हिमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, स्किन, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, प्रेगनेंसी, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, यूरिन टेस्ट, ऑक्सीजन लेवल, ब्लड टेस्ट, ईसीजी आदि 40 जांचें इस मशीन से हो सकेगी।यह मशीन ऑनलाइन मोड पर होने के कारण मरीज की देश-विदेश के किसी भी डॉक्टर से संपर्क करवा सकती हैं।किसी भी शहर के डाक्टर मशीन के सामने बैठे वहां के मरीज के दिल की धड़कन सुनकर  इलाज कर सकता है। अन्नपूर्णा चिकित्सालय के डॉक्टर यश जैन ने बताया कि‌ इस स्मार्ट मशीन पर जांच सटीक और जल्दी होगी। जांच रिपोर्ट ऑनलाइन रहेगी। रिपोर्ट को ई मेल पर भेजने के साथ प्रिंट भी निकाली जा सकेगी ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE