भवानीमंडी। डॉ भीमराव अंबेडकर समिति भवानीमंडी के तत्वाधान में भारत माता पार्क में अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक अनिल वर्मा ने की एवं मुख्य अतिथि बालमुकुंद मेघवाल रहे। बैठक में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह 2023 की तैयारी से संबंधित सभी को आवश्यक जिम्मेदारी दी गई एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सामाजिक संगठनों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लोगों द्वारा भाग लेने हेतु आवाहन किया गया। बैठक का संचालन मनोज कुमार मेहरिया द्वारा किया गया। बैठक में मोहन लाल खटीक, कुलदीप सिंह खोकर पीरुलाल हरोखी वीरेंद्र कुमार राणवा, श्याम लाल वर्मा . कमलेश मीणा, डालूराम मेघवाल, दीपक कुमार अखंड मकसूद मंसूरी कैलाश मेघवाल आदि उपस्थित रहे।