BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2023, 11:07 am
KHABAR : हैल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्य जुटे तैयारी में, 9 अप्रैल को सोनू सूद भी  जुड़ेंगे लाइव,  2500 किलो चावल से बनेगा सोनू सूद का पोट्रेट, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आए बॉडीवुड अभिनेता सोनू सूद के पूरे देश में लाखों-करोड़ों प्रशंसक है। उनकी अदाकारी के साथ ही कोरोना के दौरान व वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे। सेवा कार्यों की लोग खुले मन से सराहना करते है। इसी कड़ी में देवास की एक सामाजिक संस्था हैल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी भी कोरोना योद्धा सोनू सूद के सेवा कार्यों को समर्पित करते हुए। उनका एक विशालकाय पोट्रेट देवास में बनाने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने बताया। कि भोपाल चौराहा स्थित स्व. तुकोजीराव पवार स्टेडियम में संस्था द्वारा सोनू सूद का पोट्रेट तैयार किया जाएगा।

 

यह पोट्रेट हमारे द्वारा 2500 किलो चावल से बनाया जाएगा। विजयवर्गीय ने बताया कि पोट्रेट ढाई बीघा जमीन में तैयार किया जाएगा। जिसमें 135 बाय 180 फीट में ब्लैक बैकग्राउंड पर चावल से बनाया जाएगा। इसकी तैयारी कलाकार व संस्था सदस्य भावेश नामदेव के नेतृत्व में 7 अप्रैल से शुरु कर दी गई है। इस कार्य में संस्था के 20 सदस्य लगे हुए है। विजयवर्गीय ने बताया कि यह पोट्रेट 9 अप्रैल को सुबह बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे लोग देख सकेंगे। विजयवर्गीय ने बताया कि चावल हमें शहर के नागरिकों से ही दान स्वरूप प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम पश्चात उक्त चावल को शहर की विभिन्न गरीब बस्तियों में वितरित कर दिया जाएगा। शुभम विजयवर्गीय ने आगे बताया कि 9 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे अभिनेता सोनू सूद भी लाइव इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे और चर्चा करेंगे। इस पोट्रेट को देखने के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी और ड्रोन कैमरे से पूरा कार्यक्रम शूट होगा। संस्था के सदस्यों ने शहरवासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


वल्र्ड रिकार्ड के लिए करेंगे दावा प्रस्तुत सस्था अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने बताया।  कि विश्व भर में कई वस्तुओं से पोट्रेट बनाए गए है। किंतु अनाज से इतना बड़ा पोट्रेट अभी तक नहीं बनाया गया है। इसीलिए इस प्रयास के लिए हम विश्व रिकार्ड के लिए भी दावा प्रस्तुत करेंगे। हमारी विश्व रिकार्ड देने वाली कुछ संस्थाओं से चर्चा हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE