नीमच। शहर की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की कामना को लेकर नीमच अंचल के सबसे प्रख्यात महाकाल श्री किलेश्वर महादेव मंदिर नीमच में पहली बार विद्वान पंडितों द्वारा संगीतमय महारुद्राभिषेक कार्यक्रम 16 अप्रैल रविवार सुबह 11ः00 बजे से भोले की इच्छा तक किलेश्वर महादेव मंदिर नीमच परिसर में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य आचार्य नीमच अंचल के प्रसिद्ध संगीतमय कथा वाचक भजन गायक समय के पाबंद ज्यो.पंडित लक्ष्मण शर्मा ( गुरुदेव) एवं गुरु महाराज पंडित प्रेम प्रकाश गौड़ ने संयुक्त रूप से बताया कि इस संगीतमय महारुद्राभिषेक में प्रारंभ में शिवजी के सुंदर मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां फिर शिव जी का 31 अलग-अलग द्रव्य से विशेष स्नान संगीतमय पूजन और महा रुद्राभिषेक तथा रुद्राष्टक, लिंगाष्टक ,शिव तांडव स्तोत्र, आदि का पाठ ,शिव जी का विशेष श्रृंगार और महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। अतः अधिक से अधिक संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु पधारकर धर्म लाभ लेवे।