BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2023, 4:37 pm
GOOD NEWS : बीयूआईटी भोपाल की छात्रा रागेश्वरी अंजना ने तीसरी राष्ट्रीय युवा संसद में पहला साथ किया प्राप्त, वॉईस ऑफ एमपी से की खास चर्चा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केन्द्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से संसद के सेंट्रल हाल में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय युवा संसद, महोत्सव- 2022 में भोपाल की रागेश्वरी अंजना ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

रागेश्वरी अंजना अपने पिता बीएल अंजना के साथ अल्प प्रवास पर मनासा के शिक्षक गणेश जैन के यहां आई थी। जहां वॉईस ऑफ एमपी मनासा के संवाददाता बद्रीलाल गुर्जर से मुलाकात के दौरान रागेश्वरी ने बताया कि वो मन्दसौर जिले की सीतामऊ तहसील के छोटे से ग्राम खेड़ा की मूल निवासी है एवं वर्तमान में वह बीयू भोपाल में बीए एलएलबी की तृतीय वर्ष की विद्यार्थी हैं। ये पहला मौका है जब राष्ट्रीय युवा संसद में मध्यप्रदेश के किसी प्रतिभागी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दो दिन चली प्रतियोगिता में रागेश्वरी ने देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर अपना वक्तव्य दिया।

समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, युवा कार्यक्रम व खेल तथा सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, युवा कार्यक्रम व खेल तथा गृह राज्यमंत्री निसिध प्रमाणिक सहित अन्य अतिथियों ने प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह व दो लाख रूपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। मेरी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिये प्रेरणा का कार्य करेगी। मैं चाहती हूं यूथ मोबाईल के मकड़ी जाल से बाहर निकले व राष्ट्र की धरोहर, संस्कृति के लिये काम करें व आगे आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE