झालावाड़। जिले के तहसील मनोहरथाना के पवित्र धाम कामखेड़ा में आज श्री राम कथा जन्मोत्सव के तृतीय दिवस के अवसर पर आज कामखेड़ा बालाजी धाम पर कथा श्रवण करने हेतु एमपी राजस्थान आदि राज्यों के दूर-दूर के गांव से हजारों की संख्या में श्रोतागण पधारे जिसमें आज अयोध्या से पधारे हुए श्री राम बालक दास जी महाराज ने भगवान शंकर और मां पार्वती के विवाह के चरित्र का वर्णन किया, जिसमें श्रोता गण भगवान शंकर विवाह चरित को सुनकर झूम उठे आयोजक करता इंजीनियर हुकम चंद मीणा व कुसुम लता मीणा भामाशाह परिवार द्वारा कथा का रसपान करवा कर पूरे क्षेत्र के धर्म प्रेमी बंधुओं को कृतार्थ किया।
इस अवसर पर खेमचंद मीणा ऐ सी साहब, नवीन मीणा, पुखराज मीणा, एमपी राजगढ़ से पधारे हुए नाथू सिंह तवर, भवानी मंडी से चेयरमैन साहब आदि कई गणमान्य लोग ने उपस्थित होकर पूरे 3 घंटा कथा श्रवण का लाभ लिया। आयोजक परिवार की ओर से तेजराज मीणा पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष पचोला गंगाराम मीणा पूर्व सरपंच, नंदकिशोर मीणा, अमर लाल फौजी, परमानंद सोनी, जीतू कंप्यूटर साहब, दिनेश, लादू लाल, मनोज, लालचंद, डायरेक्टर रामस्वरूप दाधीच ने पूजा कर आरती कर अपने जीवन को सफल बनाया। श्री राम कथा जन्मोत्सव के तृतीय दिवस के अवसर पर कथा सुनने के लिए बहुत अधिक संख्या में श्वेता पधारें जिससे फिर टेंट की संख्या बढ़ाई गई।