चित्तौडगढ। राजस्थान सेवा निवृत पुलिस कल्याण संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा व्यवस्थाओं के संबंध में एक मीटिंग रिटायर्ड पेंशनर्स जिला चित्तौड़गढ़ की रखी गई। रिटायर्ड एडिशनल एसपी जीवन सिंह राणावत संगठन संरक्षक और ओमप्रकाश उपाध्याय रिटायर्ड डी वाई एसपी मुख्य संरक्षक, लक्ष्मीनारायण दशोरा जिलाध्यक्ष राजस्थान पेन्शनर जिलाशाखा चितौडगढ की अध्यक्षता में चित्तौड़गढ़ जिले के पुलिस पेंशनर्स समाज की मीटिंग राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा चित्तौड़गढ़ के हॉल में रखी गई। 16 अप्रैल को होने वाले राजस्थान सेवा निवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का प्रादेशिक सम्मेलन इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम चित्तौड़गढ़ में रखे जाने के संबंध में व्यवस्थाएं देखने के लिए कमेटियों का गठन किया गया। प्रत्येक जिले से आने वाले पेंशनर्स साथीगण के साथ लाइजनिंग अफसर बनाए गए जिम्मेदारियां दी गई।
इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, बीकानेर,चूरू, गंगानगर, जेसलमेर जोधपुर ग्रामीण-जोधपुर बाड़मेर जालौर कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बूंदी, झालावाड़, अजमेर, नागौर भीलवाड़ा उदयपुर राजसमंद प्रतापगढ़ डूंगरपुर भरतपुर करौली सवाई माधोपुर धौलपुर बारा उदयपुर सीकर अलवर भिवंडी की स्वीकृतियां आ चुकी है। जिनके कार्ड बन चुके हैं इस भव्य आयोजन में सभी समाज के जिला अध्यक्ष को भी आमंत्रण दिया गया है। जिसमें राजस्थान पेंशनर समाज जिला अध्यक्ष सभी तहसील अध्यक्ष जैन समाज महेश्वरी समाज राजपूत समाज स्वर्णकार समाज कुमावत समाज मुस्लिम समाज सिख समाज ईसाई समाज सिंधी समाज खटीक समाज उदिच्य ब्राह्मण समाज सारस्वत समाज गुर्जर गौड़ समाज वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण सभा समाज जौहर स्मृति संस्थान नवयुवक खटीक समाज आदि को आमंत्रण दिया गया। प्रोग्राम प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण कर स्वागत से प्रारंभ होगा। पुलिस दिवस पर 2 मिनट मौन रखकर राष्ट्रगान के साथ 4 बजे शाम तक सम्पन्न होगा। डीजीपी रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी और वर्तमान वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे। सभी व्यवस्था की कार्यकारिणी का गठन किया गया। मीटिंग में लालसिंह भाटी, अमरकंठ, उपाध्याय फैज मोहम्मद पृथ्वी सिंह हाडा, गिरिराज शर्मा महामंत्री, शशीरंजन तिवारी, देवी सिंह उदय सिंह भंवर सिंह राणावत घनश्याम दशोरा मदनलाल शर्मा लाल सिंह चौहान कन्यालाल शर्मा शिव सिंह जाला उदय सिंह खंगारोत कैलाश सिंह जाला बालूराम शर्मा, राम सालवी, विजय सिंह नंद लाल सालवी, राम सिंह, शंकर सिंह, राणावत मदन गोपाल गहलोत चंदनवन शर्मा आदि सम्मिलित हुए। जीवन सिंह राणावत ओम प्रकाश उपाध्याय अमरकंठ उपाध्याय फैज मोहमद पृथ्वी सिंह हाडा उदय सिंह देवी सिंह मुरली बाबूजी .आदि ने उद्बोधन दिया।