मनासा। समीपस्थ गांव अरनिया माली में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में उपस्थित कवियों ने जनता को खूब हंसाया। साथ ही कवित्री ने अपनी गजलो एवं गीतों से उपस्थित श्रोताओं की तालियां बटोरी। गांववासीयों द्वारा आयोजित कवि सम्मैलन में कवि चंचल चौहान रतलाम हास्य, मुकेश मस्ताना महागढ पेरोडी, नेना नशीब कोटा गीत गजल, गोपाल गजब मंदसोर, गोपाल धुरंधर पालसोडा हास्य, पोरवाल मुकेश पिपल्यामंडी ने उपस्थित जनता का खुब मनोरंजन किया। इसके पूर्व सुबह बालाजी महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया गया। पंडित मांगीलाल व्यास द्वारा जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी का पुजन, हवन एवं अभिषेक किया गया। सांय 4 बजे महाआरती कर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें अरनियामाली सहित आसपास के गांवों के 3 हजार के करीब भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। कवि सम्मैलन में मुख्य अतिथि विधायक अनिरूध्द मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, सुनील देवरिया अध्यक्ष प्रतिनिधि पिपल्यामंडी, अरनिया सरपंच कैलाश माली सहित बडी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।