BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2023, 11:33 am
KHABAR : खेलों के लिए समर्पित दिल्ली स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के लिए एडमिशन शुरु, 16 राज्यों के 10 खेलों की प्रतिभाओं की खोज, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। दिल्ली स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के तहत दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल के लिए कक्षा 6 से 9 के लिए 16 राज्यों के 10 खेलों में प्रतिभा खोज की जा रही है। पैफी मेन्टर प्रभु मूलचंदानी एवं सचिव धीरेन्द्र कुमार गेहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि फिजिकल एजुकेशन  फाउंडेशन ऑफ इंडिया(पेंफी) ने 16 राज्यों के छात्रों के पंजीकरण के लिए ज्ञान भागीदार के रूप में सिक्स स्पोर्ट्स साइंस कंपनी के साथ मिल् कर यह कार्य कर रही है । एडमिशन पंजीकरण  दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल प्रवेश 2023 कक्षा VI से IX  5/04/2023 से शुरू हो चुका है । 
यह स्कूल लड़कों और लड़कियों के लिए अलग आवासीय सुविधाओं के साथ खेल के लिए समर्पित होगा । खेलो के लिए विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण सुविधाओ के साथ। ओलंपिक खेलों से १० खेलों को चयनित किया गया है जो इस तरह है- स्पोर्ट्स तीरंदाजी,  शूटिंग एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड), तैराकी,
 बैडमिंटन , टेबल टेनिस,  बॉक्सिंग , वेटलिफ्टिंग,  लॉन टेनिस,  कुश्ती एडमिशन के लिए शैक्षिक पाठ्यक्रम एवं खेल प्रदर्शन के आधार पर दिल्ली स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय चयन एवं प्रमुख फोकस रहेगा। वाटर स्पोर्ट्स एवं पैफी मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि खेलों के लिए हिन्दुस्तान का नजरिया बदल चुका है ,पहले कहावत थी पड़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे होंगे खराब । मगर यह कहावत बदल गई है अब पेरेंट्स चाहता है बच्चा पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपना नाम करे और मानसिक फिटनेस के साथ साथ शारीरिक फिटनेस भी बनाये ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE