मंदसौर। नाकोड़ा नगर में मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर विशाल भंडारा आयोजित हुआ। विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया भी भंडारे में पहुंचे। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की। समिति के सदस्यों ने भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर भगवान की प्रसादी ग्रहण कराई।
समिति के सदस्य ने बताया कि श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर नाकोड़ा नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हमने इस महा प्रसादी वितरण का आयोजन हीरा की बगीची ने किया है यह पांचवा भंडारा हैऔर आज की महाआरती में हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया खाटूश्याम मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रधान, प्रातः कालीन आरती मण्डल के अध्यक्ष दिलीप शर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मदन लाल राठौड़,पत्रकार नरेंद्र अग्रवाल सभी आरती कर प्रसाद ग्रहण की है हमने बालाजी से प्रार्थना की है कि मन्दसौर में खुशहाली रहे कोई भी बीमारी महामारी के रूप में ना फैले और सभी धनधान्य से परिपूर्ण हो।