BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2023, 1:05 pm
BIG REPORT : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, पदाधिकारियों व सदस्यों ने ली शपथ, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच का दायित्व ग्रहण समारोह सुंदरम मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। भारत विकास परिषद पीड़ित मानवता की सेवा और समाज विकास के माध्यम से राष्ट्रीय विकास के लक्ष्य को लेकर चलने वाला सामाजिक संगठन है, जिसके द्वारा शहर में सेवा के कई प्रकार के प्रकल्प चलाए जाते है। 
दायित्व ग्रहण समारोह में नवीन सत्र 2023-2024 की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने पद के प्रति कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली। अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, सचिव ललित राठी, कोषाध्यक्ष कन्हैया सिंहल एवं समस्त कार्यकारिणी नवीन सदस्यों ने अपने दायित्वों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने की बात कही । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार, कार्यक्रम की अध्यक्षता मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, शपथ अधिकारी भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, भारत विकास परिषद सेवा के रीजनल सचिव सुनील सिंहल, भारत विकास परिषद के महासचिव घनश्याम पोरवाल शामिल रहे।निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, सचिव देशना जैन, कोषाध्यक्ष शिवकुमार गट्टानी और कार्यकारिणी के सदस्यों का सफल कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त किया गया। दायित्व ग्रहण समारोह को नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने संबोधित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE