BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2023, 1:36 pm
BIG REPORT : नीमच के टाउन हाल में श्री मारू औदीच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज समिति ने किया युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन, देशभर से जुटे समाजजन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। श्री मारू औदीच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज समिति नीमच द्वारा आज दशहरा मैदान स्थित टाउन हॉल में अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। समाज द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन समय परिश्रम एवं धन के बचत के उद्देश्य से किया गया। सुव्यवस्थित रिश्तो के लिए आयोजित विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन के सफल आयोजन में समाज जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। जिसमें आयोजन की सफलता और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम में नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार,नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा,पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल,पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, गांधीनगर गुजरात से रामचंद्र जोशी, एडवोकेट मदनलाल शर्मा मंदसौर, ओम शर्मा,आयोजन समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सचिव दिनेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा मधुसूदन शर्मा, भेरू लाल शर्मा, अवंती लाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पंडित श्रवण कुमार, सुरेश शर्मा, मंचासीन रहे। सम्मेलन में 130 अविवाहित युवक युवतियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा परिचय पुस्तिका का प्रकाशन और विमोचन भी किया गया। टाउन हॉल पर मौजूद लोगों की सुविधा के लिए पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर पर किया गया। जिससे सभी उपस्थितजन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद रामावत द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE