BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2023, 4:44 pm
KHABAR : नीमच शहर के प्रसिद्ध श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार होगा संगीतमय महारुद्राभिषेक का आयोजन, पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में दी कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। भगवान भोलेनाथ के भक्तो और नीमच शहर की जनता के स्वास्थ्य,सुख, समृद्धि और शांति की कामना को लेकर नीमच अंचल के सबसे प्रसिद्ध भगवान भोलेनाथ के मंदिर श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर पहली बार संगीतमय महारुद्राभिषेक कार्यक्रम रखा गया है। यह बात किलेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंडित लक्ष्मण जी शर्मा और राजेंद्र शर्मा पहलवान ने पत्रकारों से कही। कार्यक्रम का आयोजन किलेश्वर महादेव मंदिर समिति नीमच द्वारा किया जा रहा है।यह कार्यक्रम 16 अप्रेल रविवार के दिन 11 बजे से प्रारंभ होगा। 
यह आयोजन नीमच अंचल के प्रसिद्ध संगीतमय कथा वाचक पंडित लक्ष्मण शर्मा, गुरू महाराज पंडित प्रेमप्रकाश गौड़, पंडित दुर्गाशंकर नागदा, गौरव पारीक, रामअवतार शर्मा और सहयोगी पंडितो द्वारा सम्पन्न करवाया जाएगा। इस विशाल महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में भक्तगणो के लिए जल अभिषेक पाईप द्वारा अर्पण करने हेतु श्री किलेश्वर मंदिर समिति ने व्यवस्था की है। महाआरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया जावेगा। 
पंडित लक्ष्मण शर्मा गुरुदेव ने बताया कि इस संगीत में महा रुद्राभिषेक में प्रारंभ में शिवजी के सुंदर मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां होगी। इसके बाद शिव जी का 31 अलग-अलग द्रव्य में विशेष स्नान, संगीतमय पूजन रुद्राष्टक, लिंगाष्टक, शिव तांडव, स्तोत्र का पाठ आदि होगा। शिव जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम के आखिर में महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम की प्रेरणा हमें वृंदावन के गुरु जी सत्यानंद जी से प्राप्त हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE