शाजापुर। कालापीपल तहसील के ग्राम भेंसाया गढ़ा में अहिरवार समाज द्वारा मां विजासन की होना है प्राण प्रतिष्ठा। इस अवसर पर यज्ञ का प्रारंभ कलश यात्रा से हुआ। यज्ञाचार्य पंडित नंदराम द्वारा यह पांच दिन का यज्ञ अनुष्ठान हो रहा है। इसमें पंद्रह जोड़े बैठे हुए हैं। सनातन धर्म को आगे बढ़ाते हुए इस अनुष्ठान में अहिरवार समाज जन के साथ ही साथ अन्य समाज जन भी शामिल हुए। इसमें गांव के वसूली पटेल, सरपंच जी, डॉक्टर साहब, भावसिंह पटेल साहब और अन्य कई प्रबुद्धजन बढ़ चढ़ कर योगदान दे रहे हैं। समन्वय की विराटता दिग्दर्शित करता यह यज्ञ अवश्य ही जन हितार्थ और जन सुखाय को सार्थक करेगा। उक्त आयोजन में जहां मां की प्राण प्रतिष्ठा होना है वहीं भगवान देवनारायण की कथा का वाचन भी होगा। गांव के नागरिकों के साथ आसपास के और अन्य सभी नागरिकों को यज्ञ में आमंत्रित किया ।