BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2023, 12:04 pm
KHABAR : श्री परशुराम सेना मनासा तहसील की नवीन कार्यकारणी का गठन, कई सदस्यों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। श्री परशुराम सेना मनासा तहसील की नविन कार्यकारणी का गठन एवं राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव का आयोजन मनाने के लिये आज सकल ब्राम्हण समाज, मनासा तहसील की आवश्यक बैठक का आयोजन ब्राम्हण समाज धर्मशाला मनासा में हुवा ! बैठक की शुरुवात, राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी के पूजन एवं स्वस्ती वाचन से हुई, भगवान परशुराम जी का पूजन समाज के वरिष्ठ जनो द्वारा किया गया !
पूजन के पश्चात बैठक की शुरूवात हुई, बैठक की शुरुवात में, परशुराम सेना के पूर्व अध्यक्ष ललीत ओझा ने अपने पूर्व कार्यकाल की जानकारी सभी समाज जनो को विस्तार से बताई साथ ही अपने अनुभव भी साजा किये !   इसके बाद आगे की रूप रेखा से, परशुराम सेना के संरक्षक सुनील यजुर्वेदी द्वारा राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी का जन्म उत्सव आयोजन को लेकर चर्चा को आगे बढ़ाते हुवे, सभी समाज जनो से सुझाव मांगे ! 
इस पर समाज के वरिष्ठ सदस्य कैलाश शर्मा,छोकरा ब्राम्हण महासभा अध्यक्ष, अजय तिवारी मनासा, सुरेश नागदा अल्हेड़, मदनलाल पंचारीया कचोली, धर्मेंद्र शर्मा नलखेड़ा, दिनेश बोहरा, एवं युवा साथी पंकज तिवारी, संजय व्यास, पवन रावल, राहुल नागदा, महेंद्र उपाध्याय आदि ने अपने सुझाव समाज जनो के सम्मुख रखे ! और सर्वसम्मती से निर्णय हुवा की, परशुराम जन्म उत्सव आयोजन दो दिवसीय होगा !

 22 अप्रेल को होगी वाहन रैली और सुन्दर कांड 23 को होगा भव्य चल समारोह, 
राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी जन्म उत्सव का आयोजन इस बार दो दिवसीय होगा ! जिसमे प्रथम दिवस 22 अप्रेल को शाम को 4 बजे से शहर में वाहन रैली होगी, एवं वाहन रैली के पश्चात् रात्रि में करीब 7 बजे से संगीतमय सुन्दर कांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा ! वहीं 23 अप्रेल को मंशा पूर्ण महादेव मंदिर से, समस्त विप्र गण राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी की झांकी के साथ निकलेगा शहर में भव्य चल समारोह ! इसके पश्चात् नविन कार्यकारणी के गठन हेतु परशुराम सेना संरक्षक सुनील यजुर्वेदी ने कार्यवाही को आगे बढ़ाया !

 बैठक में नविन कार्यकारणी एवं युवा मंडल का हुवा गठन, 
बैठक में, परशुराम सेना मनासा तहसील की नविन कार्यकारणी का गठन सर्वानुमति से हुवा, समाज के वरिष्ठ जन रामप्रसाद नागदा ने अध्यक्ष पद हेतु, मोहित जोशी का नाम रखा जिस पर अजय तिवारी ने समर्थन दिया ! और सभी समाज जनो ने एक मत होकर इनके नाम पर मुहर लगा दी, वहीं इनके साथ कार्यकारणी में  उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, दशरथ नागद, धर्मेंद्र मोड़ (नलखेड़ा), मनीष व्यास, सुरेश नागदा (अल्हेड़) एवं सचिव संजय आचार्य (कुकड़ेश्वर), मनोज पुरोहित ( भाटखेड़ी ), मुकेश भट्ट, सत्यनारायण नागदा व महासचिव महेंद्र उपाध्याय (सांडिया), कुलवन्त तिवारी (कंजार्डा) साथ ही मिडिया प्रभारी, हेमंत शर्मा, मुकेश शर्मा, रवि उपाध्याय, राजू जोशी आदि को मनोनीत किया ! बैठक में सर्व ब्राम्हण समाज के सभी वरिष्ठ एवं युवा साथी शामिल हुवे, और इस बार सभी समाज जनो द्वारा दिए गये सुझावो के आधार पर एक युवा मंडल और बनाया गया जिसका अध्यक्ष प्रवीण भट्ट को मनोनीत किया गया ! अब आगामी समय में प्रवीण भट्ट अपनी तहसील स्तर की कार्यकारणी का शीघ्र ही विस्तार करेंगे ! आयोजन का सफल संचालन राजीव नागदा द्वारा किया गया एवं आभार कैलाश जोशी द्वारा व्यक्त किया गया !

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE