BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2023, 3:24 pm
REPORT : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया पहुंची जिला अस्पताल, बोली- आराध्या वेलफेयर सोसायटी कर रही है प्रशंसनीय कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान निरंतर जारी हैं आराध्या संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी ने बताया कि आज संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेें आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, विशेष अतिथि नारायण होतवाणी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जयसवाल शामिल हुए और संस्था के साथ मिलकर नवजात कन्याओं के लिए खिलौने, बिस्किट, टिफिन कन्याओं के लिए परिजन को भेंट किये व कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया हैं। 

मुख्य अतिथि भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष  माया नारोलिया ने कहा कि आराध्या संस्था के कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि संस्था का प्रयास प्रशंसनीय हैं समाज को नई दिशा देने वाला अभिनव प्रयास है समाज में ऐसे प्रयासों की आवश्यकता हैं । आराध्या संस्था के द्वारा कन्या लिंगानुपात में वृद्धि कि दिशा में अच्छा कार्य किया जा रहा हैं समाज में ऐसी शानदार पहल को सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए. शिवराज सरकार कि मंशा के अनुरूप ऐसे ही प्रयासों के कारण मध्यप्रदेश में आज बेटे और बेटियों का अनुपात आज लगभग बराबर आ पाया हैं हमें भी संस्था से प्रेरणा लेकर समाजसेवा के कार्याे से जुड़कर समाजसेवा करना चाहिए . आराध्या का प्रयास सराहनीय हैं समाज को नई दिशा देने वाली एक अनुकरणीय पहल हैं । 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा अंजदा गोदरा, विशेष अतिथि समाजसेवी नारायणदास होतवानी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल सहित समाजसेवी शोभना रोहिड़ा, ज्योति रोहिड़ा, दिव्या लालवानी, मीना जयसवाल, अनीता लालवानी, अजा मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, चन्द्रशेखर जैसवार, रईस पटवा, संजय चंडालिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय पाटीदार, दिलीप लालवानी, मोंटू सलोना, पियूष सैनी, चेतन अंदानी, लोकेश यादव, पंकज बैरागी, प्रकाश अंदानी, रामेश्वर नागदा, चन्द्रप्रकाश मोमू लालवानी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE