दूदरसी। मंदसौर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर आबाद उदपुरा गांव है। जहां की आबादी 1500 के लगभग है। यहां एक कांकड़ वाले खाकर देव महाराज का मंदिर है। यह मंदिर अभी जिर्णाेद्धार के करीब है। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। इस मंदिर का निर्माण स्वयं पुजारी लक्ष्मण धनगर ने अपने कुएं पर स्वयं के ख़र्चे से किया है, लेकिन इसको अभी जनता के सहयोग की दरकार है। इस मंदिर की नाग मूर्ति अति चमत्कारी है और यहां आने वाले सभी की मनोकामना पूरी होती है, लेकिन अभी 3 से 9 अप्रैल तक यहां नागदेवता ने साक्षात दर्शन दिए हैं, जिसको गांव के अनेक लोगों ने देखा है। पुजारी लक्ष्मण धनगर ने प्रेस प्रतिनिधि को यह वीडियो दिखाया है, जिसमें साक्षात नागदेवता बांबी से प्रकट होते हैं और काफी समय तक अपना फन फैलाकर लोगों को दर्शन देते हैं। यह बात जैसे ही क्षेत्र में फैली तो लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।