BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 3:55 pm
NEWS : ब्रह्माकुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर किया दुबई से आए भाई-बहनों का गुलदस्ता भेंट कर व साफा पहनाकर अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर दुबई (यु. ए. ई.)  ज्योति दीदी,लक्ष्मी दीदी, उदया दीदी व देवीलाल भाई का आशा दीदी, शिवली, मधु, अनीता दीदी ने गुलदस्ता भेंट कर साफा पहनाकर स्वागत किया। बी के आशा दीदी ने बताया कि ज्योति दीदी पिछले 40 वर्षों से ईश्वरीय सेवा में समर्पित है । वर्तमान में वे दुबई सेंटर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। अमेरिका, लंदन,अफ्रीका कनाडा सहित लगभग 70 देशों में दीदी ने अपनी सेवाएं प्रदान की है । दुबई की ज्योति दीदी ने बताया कि परमात्मा शिव के प्रति हमारी सच्ची लगन प्रेम जीवन की हर समस्या को सहज़ पार करा देता है । परमात्मा को सच्ची व साफ दिलवाले  मनुष्य बहुत प्रिय है। दिखावटी मनुष्य भगवान को प्रिय नहीं है। जो छल कपट वैर विरोध नफरत से दूर रहता है  वही परमात्मा के साथ का अनुभव सदा करता है। आप जो हो जैसे हो परमात्मा के सामने सदा सच्चे बनकर चलो। इससे जीवन में हमेशा हमारी उन्नति होती रहेगी। वर्तमान में मनुष्य भगवान को राजी करने के लिए अनेक प्रकार के जप तप साधना करते हैं, लेकिन मनुष्य अपने अंदर के अवगुणों को दूर करने का प्रयास बिल्कुल नहीं करता है। वह केवल दूसरों के अवगुणों को दूर करने के प्रयास में ही लगा रहता है। जिस कारण वह दुख व तनाव का अनुभव करता है। हमें हमेशा खुद को और भगवान को राजी रखना है तो स्वयं को देख स्वयं का ही परिवर्तन करना चाहिए सारा संसार हमारा परिवार है। हमारा कभी भी किसी से वैर विरोध नहीं होना चाहिए। परमात्मा शिव हम सभी का पिता है और सभी हमारे हैं । वर्तमान में परमात्मा शिव धरा पर आकर सब का कल्याण कर रहे हैं। सारे विश्व का कल्याण करने की शक्ति एक शिव में ही है, वही विश्वनाथ जगत पिता है। हम सभी उसके के कल्याणकारी कार्य में सहयोगी जरूर बने। अंत में आशा दीदी ने ज्योति दीदी का आभार व्यक्त किया और सबको राजयोग का अभ्यास कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE