BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 4:31 pm
NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में मनाएगा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अम्बेडकर जयंति को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में मनाएगा। बड़ी सादड़ी राजस्थान शिक्षक राष्ट्रीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को अपने स्थायी कार्यक्रम अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश मे जिले की समस्त उपशाखाओ में समरसता दिवस के रूप मे मनायेगा। 
 संगठन के जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्षी ने बताया कि संगठन प्रदेश स्थाई समिति की जयपुर के 2 अप्रैल 2023 प्रदेश स्थाई समिति की बैठक में हुए निर्णय व अन्य संगठानात्मक कार्यक्रमो के जारी परिपत्र के अनुसार  चित्तौड़गढ़ जिले की भी समस्त 11 उपशाखाओं में समरसता गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही संगठन के कार्यकर्ता  बालको में बाबा साहेब के समरसता के विचार को संस्कार के रूप में विकसित करने के निमित्त विद्यालय की प्रार्थना सभा में भी  प्रबोधन करेंगे। 
प्रभावी आयोजन के लिए प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास के निर्देशानुसार व प्रदेश सचिव रमेश चंद्र पुष्करणा , विभाग संगठन मंत्री डाक्टर हीरा लाल लुहार के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत की सहमति से जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्षी ने जिले की समस्त उप शाखाओं में निम्नानुसार पर्यवेक्षक नियुक्ति किए। 
उपशाखा चित्तौड़गढ़  राजेंद्र व्यास  अतिरिक्त जिला मंत्री, निंबाहेड़ा उप शाखा में जिला  गोपाल व्यास जिला सचिव (मा. शि.), बड़ीसादड़ी में जिला कोषाध्यक्ष नर्बदशंकर पुष्करणा , भदेसर में जिला महिला सचिव बसंती सुथार, डूंगला में नाथू लाल डांगी जिला उपाध्यक्ष (पु), कपासन में सैयद मुकर्रम अली जिला सभाध्यक्ष , भोपालसागर में जिला सचिव (प्रा. शि.) इकबाल हुसैन, राशमी में जिला उप सभाध्यक्ष उदय लाल अहीर, गंगरार में अशोक कुमार कोचीटा उपाध्यक्ष (प्रा. शि)., बेंगू में जिला उप सभाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय, भैसरोडगढ़ मे जिला उपाध्यक्ष (संस्कृत शिक्षा) भंवर सिंह मुरलिया को नियुक्त किया गया। साथ ही अपनी-अपनी उपशाखाओ मे प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों,शिक्षाविद  आदि को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाना सुनिश्चित किया जावे। इस दिवस आयोज्य संगोष्ठी व कार्यक्रम मे पुराने व नवीन सामयिकि विषयों का समावेश किया जाना चाहिए।
जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत ने कहा कि यह संगठन के महत्वपूर्ण कार्य मे से एक है। सभी शिक्षको से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE