BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 5:47 pm
REPORT : निजी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा पीड़ित परिवार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच के निजी चौधरी नर्सिंग होम में बीते 11 मार्च को आयुष्मान कार्ड के उपयोग को लेकर डॉक्टर अभिषेक तिवारी, स्टाफ ने पीड़ित पक्ष महेश जेरिया और उनकी पत्नी मंजू जेरिया के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए। जिसके बाद उनके समाजजन अस्पताल पहुंचे थे। बाद में समाजजन और अस्पताल स्टाफ के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में डॉक्टर अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने महेश जेरिया और समाजजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने भी अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर के खिलाफ थाने सहित अन्य प्रशासनिक विभागों में शिकायत कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित पक्ष और जेरिया समाज मंगलवार से एसपी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है। महेश जेरिया ने कहा कि 11 मार्च को चौधरी नर्सिंग होम में आयुष्मान कार्ड को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें डॉक्टर अभिषेक तिवारी और स्टाफ ने हमारे साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की थी।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमारे द्वारा सिटी थाना, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री के नीमच आगमन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिए, लेकिन आज दिनांक तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे हम खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और हमारे पास न्याय पाने के लिए धरने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए आज से हम जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE