BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 8:15 pm
KHABAR : शहर की घनी आबादी क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई, मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान में नगर पालिका की उदासिनता आई सामने, राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष ने उठाई मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इन दिनों मुस्लिम समाज का पवित्र माह रमजान चल रहा है। इस माह मुस्लिम समाजजन खुदा इबादत में लगे हुए है। नगरपालिका द्वारा पवित्र त्यौहार में जन सुविधा पर को ध्यान नहीं दे रही है। शहर की घनी आबादी में साफकृसफाई व्यवस्था चरमाई हुई है। कई क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल सप्लाई नहीं हो रहा है। यह बात राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष भूरा कुरैशी ने कही। 
कुरैशी ने कहा कि शहर के मूलचंद मार्ग, बंगला नंबर 55, शंकर आईल मील सहित कई इलाकों में गंदगी की भरमार है। जगहकृजगह कचरे का ढेर पडे हुए है। कई इलाकों में रात्रिकाली समय में अंधेरा छा जाता है, स्ट्रीट लाइटें बंद है। स्थानीय कर्मचारियों को कई बार शिकायतें करने के बाद भी समस्या जस की तस है। मूलचंद मार्ग का बडा नाला गंदगी से पटा हुआ है, बीमारियां फैलने का अंदेशा है। नगरपालिका द्वारा नल भी पर्याप्त समय तक नहीं चलाए जाते है। दस से पंद्रह मिनिट ही पेयजल सप्लई आता है। नगर पालिका द्वारा पवित्र माह रमजान में सुविधाएं देने में आनाकानी की जा रही है। ऐसे में समाज में आक्रोश है। कुरैशी ने नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा और सीएमओ गरिमा पाटीदार से मांग की है कि रमजान माह में साफकृसफाई, स्ट्रीट लाईट और पेयजल व्यवस्था को चाककृचौबंद किया जावे।

मूलचंद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन-
कुरैशी ने बताया कि मूलचंद मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। भारी वाहनों का प्रवेश निरंतर जारी है। पूर्व में कई बार यातायात सूबेदार मोहन भर्रावत को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मी भारी वाहन चालकों से पैसा लेकर मूलचंद मार्ग की तरफ वाहनों को जाने देते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE