BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 12:44 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का लायंस पार्क चौराहा और ठेला गाड़ियों का संचालन, जब नगर पालिका ने की ये बड़ी कार्रवाई तो..., अब ठेला व्यापारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के लायंस पार्क चौराहा पर ठेलागाड़ी लगाकर अपना व परिवार का भरण पोषण कर रहे लोगों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय परिसर में ही आत्मदाह करने की बात कहते हुए बताया कि वे विगत 30 साल से लायंस पार्क चौराहा पर ठेला लगाकर कारोबार कर रहे हैं। वे चुस्की, पानी पतासे सहित अन्य वस्तुओं का यहां कारोबार करते हैं। दोपहर बाद यहां अस्थाई ठेला लगाते हैं और कारोबार कर घर लौट जाते हैं। लेकिन अब नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उन्हें यहां से हटा रहे हैं। ऐसे में उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 

मैं 30 साल से यहां लगा रहा हूं चुस्की का ठेला-
शहर के गांधी वाटिका क्षेत्र में निवासरत दरबारीलाल सैनी ने बताया कि मैं लायंस पार्क (गोल चौराहा) पर विगत 30 साल से ठेला लगा रहा हूं। ठेले पर चुस्की का कारोबार करता हूं। इसी कारोबार से मेरी व परिवार की आजीविका चलती है। यहां मैंने कोई गुमठी नहीं लगा रखी है। मैं सिर्फ शाम को ठेला खड़ा कर कारोबार करता हूं और रात को ठेला लेकर पुनः लौट जाता हूं।

वहीं राकेश सैनी व देवी सिंह कुशवाह ने बताया कि मेरे या अन्य किसी व्यापारी के ठेले से यातायात भी प्रभावित नहीं होता है। हम पूर्व में बताए गए उचित स्थान या सड़क के किनारे ही ठेला संचालित करते हैं। नपा गरीब व्यवसायियों पर कार्रवाई कर अत्याचार कर रही है। हमारा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से निवेदन है कि हमें पूवर्वत स्थान पर ही ठेला संचालन करने दिया जाए।

इन ठेला चालकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी-
नगर पालिका की कार्रवाई के बाद ठेला संचालक दरबारी लाल, राकेश सैनी, गोपी जायसवाल, देवी सिंह कुशवाह, रवि कुशवाह, मनीष कुमार, विशाल कुशवाह, राजेश जयपाल, गोविंद जायसवाल, राहुल जायसवाल, राजू कुशवाह, जतिन जायसवाल, गोटू सिंह सहित अन्य ने चेतावनी दी है कि हमें यदि यहां से हटाया जाता है तो हम सब एक साथ नपा कार्यालय में पहुंचकर आत्मदाह करेंगे। क्योंकि ठेला संचालित करने से ही हमारे परिवार की आजीविका चलती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE