BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 1:26 pm
NEWS : प्रदेश की राजधानी जयपुर में भारत रक्षा मंच ने किया स्मारिका विमोचन, समारोह में रश्मि सक्सेना हुई सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जयपुर हरिवन में भारत रक्षा मंच राजस्थान द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह एवं स्मारिका 2023 विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समस्त भारत वर्ष से पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कमांडर भूषण दीवान द्वारा की गयी जबकि मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सदस्य रघुनंदन शर्मा , तुलसी मान , भोपाल ,  सांगानेर विधायक  अशोक लाहोटी, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक आचार्य एवं संयोजक सूर्यकांत केलकर थे। 
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात महानगर महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री श्वेता गौतम की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तदुपरांत मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने संगठन के कार्य कार्यक्रम एवं आवश्यकता विषय को विस्तार से रखा एवं समिति सदस्यों के उल्लेखनीय योगदान हेतु चयनित पदाधिकारियों को ऊपरणा ओढ़ा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया जिसमें चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य प्रकोष्ठ तक का सफर तय करने वाली रश्मि सक्सेना को भी उनके उल्लेखनीय प्रयासों हेतु सम्मानित किया गया । तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन उपरांत  मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता रघुनंदन शर्मा व अशोक लाहोटी द्वारा ओजस्वी संबोधन मंच के माध्यम से किया गया।
समारोह में समस्त राष्ट्र एवं राजस्थान पदाधिकारियों द्वारा स्मारिका 2023 का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा द्वारा किया गया एवं धन्यवाद मंच के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष आर पी शर्मा  द्वारा किया गया। समारोह में महिला एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष क्रमश मूर्ति मीना , अभिषेक मुलेठी , महानगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीरा अग्रवाल , राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ संगठन प्रमुख बीना  गोगरी , राष्ट्रीय मंत्री बिंदिया शर्मा , शकुन्तला विजयवर्गीय , सरिता विजयवर्गीय , सन्त नानक दास महाराज सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE