BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 1:36 pm
KHABAR : ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव 2023 के लिए आमंत्रण वितरण का कार्य प्रारंभ, सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश को दिया निमंत्रण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव 2023 के लिए बुधवार से आमंत्रण वितरण कार्य प्रारंभ हुआ। सुबह 7.21 बजे अमृत वेला में स्टेशन रोड स्थित बड़ा गणपति मंदिर पर सबसे पहले भगवान गणेश जी को श्रीफल,मिठाई अर्पित कर आमंत्रण के कार्य की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति अध्यक्ष पंडित शैलेष जोशी, श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश पंत, सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी, श्री परशुराम जन्मोत्सव संयोजक इंजीनियर राजेश चतुर्वेदी, सहसंयोजक नवलकिशोर शर्मा, सागरमल नागदा, महिला संयोजक कपिला पारीक, सहसंयोजक ज्योति शर्मा,सहित पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने उत्साह पूर्वक आमंत्रण कार्य में भाग लिया।
परशुराम जन्मोत्सव सहसंयोजक नवल किशोर ने बताया कि बुधवार से भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव में सभी विप्रबंधुओं की सहभागिता, सहयोग,एवम समर्पण के साथ 22 व 23 अप्रेल को आयोजित भव्य आयोजन में अधिकाधिक उपस्थिति के लिए घर घर आमंत्रण वितरण की शुरुआत की गई है। श्रीगणेश मंदिर से आमंत्रण वितरण की शुरुआत कर  श्री बालाजी धाम, श्री भूतेश्वर मंदिर, श्री बावड़ी वाले बालाजी, श्री गोपाल मंदिर, श्री नरसिंह मंदिर, श्री बड़े बालाजी, श्री कर्मेश्वर महादेव,  श्री सात माता मंदिर, श्री तुलजा भवानी मंदिर एवं श्री परशुराम मंदिर पर आमंत्रण पत्र भेंटकर किए गए। 
इसके बाद बुधवार शाम 7 बजे से शिक्षक कॉलोनी में निवासरत विप्रजनों के घरों पर सामूहिक आमंत्रण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE