BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 3:13 pm
NEWS : हर-घर भगवान श्री चित्रगुप्त अभियान के तहत हो रहे हैं कार्यक्रम, मंत्रोचार के साथ मंदिरों में भेंट की भगवान धर्मराज श्री चित्रगुप्त की तस्वीर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हर-घर भगवान धर्मराज श्री चित्रगुप्त अभियान के संयोजक शाश्वत सक्सेना ने मंत्रोचार से शहर के मंदिरों में भगवान धर्मराज श्री चित्रगुप्त की तस्वीर भेंट की ।
हर-घर भगवान श्री चित्रगुप्त अभियान के प्रवक्ता पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि पुरानी पुलिया पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पंडित मनीष शर्मा को, पंचवटी स्थित हनुमान मंदिर में पंडित मदन शर्मा को और प्रतापनगर में स्थित झूलेलाल मंदिर में पंडित संजीव दुबे, कमल चंचलानी और उनकी टीम को ‘मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम,लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम‘ के मंत्रोचार के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त की तस्वीर अभियान के संयोजक शाश्वत सक्सेना ने भेंट की ।
हर-घर भगवान धर्मराज श्री चित्रगुप्त अभियान के संयोजक शाश्वत सक्सेना ने मंदिरों में उपस्थित पंडितों और श्रद्वालुओं को बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त हिंदुओं के प्रमुख भगवान है और पुराणों के मुताबिक वो अपने दरबार में मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा कर न्याय करते हैं। इनकी पूजा से लेखनी, वाणी और विद्या का वरदान मिलता है।
हर-घर भगवान श्री चित्रगुप्त अभियान के तहत अभी मंदिरों में तस्वीर भेंट कर पुराणों के अनुसार भगवान श्री चित्रगुप्त की महिमा बताई जा रही है । इसके बाद जाति-समाज प्रमुखों से मिलकर उन्हे तस्वीर भेंट की जाएगी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE