BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 3:28 pm
BIG REPORT : नीमच सिटी का शहाबुद्दीन दरगार रोड और नाले में जमा जलकुंभी, जब अचानक फंसी गाय तो मदद को आगे आए युवा, फिर चला रेस्क्यू अभियान, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज नीमच सिटी में राठौर पार्क के आगे बाबा शहाबुद्दीन की दरगाह वाले रोड स्थित नाले पर फैली जल कुंभी के बीच फिर एक गाय फस गई। जिसे सात आठ लोगों ने मिलकर रस्सा डाल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। पिछले दो दिनों में जलकुंभी की वजह से गाय फसने का यह दूसरा मामला सामने आया है। रहवासियों से मिली जानकारी के अनुसार गाय कल से जलकुंभी के बीच फस गई थी। वह स्वयं‌ जैसे तैसे थोड़ा आगे तक आई। आज सुबह रहवासियों की सूचना पर वार्ड नंबर 3 के पार्षद रामचंद्र धनगर अपने कुछ साथियों को लेकर नाले पर पहुंचे। इन्होंने नगरपालिका के बचाव दल को मोबाइल पर सूचना देकर बुलवाया। नगरपालिका का अमला पशु पिंजरा वाहन लेकर नाले तक पहुंचा। इसके बाद बड़ा रस्सा डालकर यह लोग नाले में जलकुंभी के बीच उतरे और मशक्कत करने के बाद मुश्किल से सात आठ लोगों ने काफी देर कोशिश करके गाय को बाहर निकालने में सफलता हासिल की।इस पूरे रेस्क्यू में पार्षद रामचंद्र धनगर के साथ सईद भाई, महिंद्र सौदे गौडाल, इकबाल,सूरज, सलीम, अरविंद रावत, दीपक बागड़ी, संदीप खटीक, सलीम मेराडोना, नरेंद्र, हुक्मीचंद डोरिया आदि की खास भूमिका रही। गौरतलब है कि जलकुंभी की वजह से शहर के नालों में कितने ही बेजुबान जानवर फस रहे होंगे और मर गए होंगे इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। पशु प्रेमियों के लिए भी जलकुंभी के बीच फंसे जानवरों को बचाना अब नीमच में चुनौती बन गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE