BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 3:42 pm
KHABAR : शान ए शोकत के साथ, पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य पुष्प वर्षा के बीच श्री गुरुग्रंथ साहेबजी का नया स्वरूप पहुंचा गुरुद्वारा साहेब, पढ़े अबरार पठान की खबर   

Share On:-

खरगोन। श्री गुरुसिंघ सभा खरगोन द्वारा खालसा पंथ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसके तहत मंगलवार को श्री गुरुग्रंथ साहेबजी के नए स्वरूप का आगमन शहर में हुआ जिसे पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य पुष्प वर्षा के साथ शान ए शौकत से गुरुद्वारा साहिब लाया गया। स्वरुप साहेब की सेवा स्वर्गीय सरदार राजेंद्रपाल सिंह गांधी की पुण्य स्मृति में गांधी परिवार द्वारा की गई।


सभा के प्रधान प्रतिनिधि अमरजीत सिंह भाटिया एवं सह सचिव त्रिलोचन सिंह भाटिया ने बताया कि श्री गुरुग्रंथ साहिबजी के नए स्वरूप को गुरुद्वारा साहिब लाने के लिए श्री कृष्ण टॉकीज तिराहे से गुरुद्वारा साहेब तक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे पंच प्यारों की सेवा समाज के युवाओ रमनदीप सिंह भाटिया, प्रभजोत सिंह भाटिया, सोनू भाटिया, सोमी भाटिया, हरचरण सिंह भाटिया, द्वारा निभाई गई निशान साहेब की सेवा वींकल भाटिया ने की कीर्तन में समाज की महिलाओं ने गुरबाणी का जसगान किया तथा समाज के बच्चों एवं युवाओं एवं बहनों ने कृपाण हाथ में लेकर जयकारे लगाए। नगर कीर्तन का सकल हिंदू समाज, संघ के स्वयंसेवकों, तथा शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया समाप्ति के पश्चात गुरु के अटूट लंगर का आयोजन हुआ जिसकी सेवा हरबक्श सिंह छाबड़ा परिवार द्वारा की गई जिसमें समाज की महिलाओं कमलजीत कौर भाटिया, रितु चावला, गुरमीत कौर भाटिया, हरजीत कौर भाटिया, मिन्नी भाटिया, रोशनी भाटिया, इंद्रजीत कौर गांधी, का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

बुधवार को सुबह श्री अखंड पाठ साहबजी की आरंभता हुई पश्चात निशान साहब की सेवा की गई। आज रात्रि कीर्तन दीवान सजेगा जिसमें सभा के हजूरी रागी पवन सिंहजी एवं इंदौर से आए ज्ञानी लवप्रीत सिंहजी द्वारा गुरबाणी का जसगान होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE