BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 4:22 pm
BIG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री का गृह जिला नीमच और शहर की सबसे जटिल समस्या, जब नहीं हुआ समाधान तो क्षेत्रीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों पर अभिभाषक शर्मा ने लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की सबसे जटिल समस्या बंगला-बगीचा को भारतीय जनता पार्टी और उसके जनप्रतिनिधि गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता को क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार धोखे में रख झूठा आश्वासन दे रहे हैं। हर बार चुनाव से पहले चाहे वह नगरपालिका पद के उम्मीदवार हो या विधायक पद के उम्मीदवार वह बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता से हमेशा से ही झूठे और खोखले वादे ही करते आए हैं, परंतु धरातल पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया है। 
यह बात आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला संयोजक एडवोकेट अमित शर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही गई। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बंगला बगीचा क्षेत्र की भोली-भाली जनता को चाहे विधायक हो चाहे नगर पालिका अध्यक्ष या पार्षद उन सबके द्वारा बार-बार धोखे में रखा जा रहा है। यहां तक की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी झूठे वादे बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता से किए गए हैं । हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नीमच आए थे और उनके द्वारा मेडिकल कॉलेजों के नाम भाजपा के पूर्व नेताओं के नाम पर रखने की घोषणा की थी साथ ही उनके द्वारा मंच से यह कहा गया था कि जल्द ही बंगला बगीचा समस्या समाधान का भी सरलीकरण किया जाएगा परंतु उनके द्वारा इस पर किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई वहीं हमारे जनप्रतिनिधि जो मुख्यमंत्री से मिलने गए उनके द्वारा भी मुख्यमंत्री के समक्ष बंगला बगीचा क्षेत्र की समस्या के सरलीकरण के संबंध में किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं की गई। जिस प्रकार के समाचार आज समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चौनलों में प्रकाशित हुए हैं उनसे यह स्पष्ट पता चल रहा है कि बंगला बगीचा विषय हमारे नेताओं के एजेंडे में नहीं है और हमारे क्षेत्रीय नेता एवं विधायक भी बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता को धोखे में रख रहे हैं। 
वहीं नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा द्वारा भी बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता से सुझाव मांगे थे परंतु उन सुझावों पर भी अभी तक किसी प्रकार का कोई अमल नहीं हुआ है । यदि जल्द से जल्द समस्या का निराकरण नहीं होता है तो जल्द ही बंगला बगीचा संघर्ष समिति की बैठक बुला बंगला बगीचा समस्या सरलीकरण के लिए पुनः आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE