BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 5:21 pm
KHABAR : शेल्टर होम के लिए रचना फाउंडेशन की अनूठी पहल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा व सीएमओ गरिमा पाटीदार को दिया आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की सामाजिक व पशुप्रेमी संस्था रचना फाउंडेशन ने नीमच शहर में श्वानों के लिए शेक्टर होम बनवाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा व सीएमओ गरिमा पाटीदार को आवेदन दिया।
जैसा कि शहरवासी आये दिन श्वानों की समस्या से परेशान हैं और इसका जिम्मेदार या तो नगर पालिका या पशु प्रेमियों को ठहराया जाता है, जबकि इसके निदान के लिए श्वानों को पकड़ कर क्रूरतापूर्वक जंगलों में छोड़ने जैसा कोई कानून नहीं है। अतः ऐसे में जो आक्रामक, बीमार व घायल श्वानों के लिए शहर के नजदीक एक शेल्टर होम होना चाहिए। जहां इन श्वानों को स्थापित किया जा सके। 
चूंकि श्वान भी एक सामाजिक प्राणी है जो कि हमारे समाज का ही एक अंग है। ऐसे में इन्हें इनकी जगह से हटाने जैसा कानून में कोई प्रावधान नहीं है, परंतु यदि कोई श्वान आक्रामक होकर लोगों को परेशान करता है तो ऐसे में उसे शेल्टर होम में स्थापित किया जा सकता है। चूंकि शहर में अभी तक कोई डॉग शेल्टर नही होने की स्थिति में संस्था ने सोमवार सुबह नगरपालिका के समक्ष शेल्टर होम की मांग की। नगरपालिका अध्यक्ष व सीएमओ द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द ही नीमच में भी शेल्टर होम बनेगा जहाँ बीमार,घायल व जिस विशेष श्वानों से शहरवासियों की परेशानी है उन्हें शेल्टर होम में स्थापित किया जाएगा और उनके खाने पीने की व्यवस्था भी शेल्टर होम में की जाएगी। संस्था द्वारा आवेदन देने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष शेल्टर होम हेतु कुछ जगहो का मुआयना किया जहां वे स्ट्रीट डॉग्स जो हमला करते हैं, बीमार व घायल है उन्हें पाला जाएगा व उनके इलाज के साथ साथ खाने पीने की भी व्यवस्था की जाएगी।
ज्ञात हो संस्था द्वारा शहर के बीमार व घायल पशुओं का समय समय पर इलाज के साथ रोज असहाय जीवो को भोजन दिया जाता है।
शेल्टर होम हेतु आवेदन देने  संस्था अध्यक्ष संध्या नायर,सरिता मूणत,आशा योगी,दीक्षा नलवाया, तरण विरवाल,प्रत्याशा दुबे,विनीत नायर,हरीश जैन,पार्थ जोशी,चंद्रशेखर योगी,यशराज हसीजा, लोकेंद्र सिसोदिया,पुष्पेंद्र नायक,सोनू ठाकुर आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE