नीमच। श्री दिगंबर जैन समाज नीमच का मंदिर अति प्राचीन है, जिसके मूल गर्भगृह में 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान की अतिशयकारी मनोज्ञ प्रतिमा स्थापित है। जिनकी संवत् 1637 मिती वैशाख कृष्ण अष्टमी में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिनका 443 वां प्रतिष्ठा दिवस दिनांक 13 अप्रैल 2023 गुरुवार वैशाख कृष्ण अष्टमी को अत्यंत ही भक्ति भाव उत्साह उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष विजय विनायका जैन (जैन ब्रोकर्स) एवं सचिव मुकेश विनायका ने बताया कि मूलनायक प्रतिष्ठा दिवस पर मंदिरजी में प्रातः 7 बजे मूलनायक भगवान श्री पाश्वर्वनाथ के प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा पुण्यार्जक परिवार द्वारा की जावेगी तत्पश्चात श्री कल्याण मंदिर स्तोत्र पूजन विधान का श्रावक श्रेष्ठी निर्मल -पूनम जैन, ऋषभ दीक्षा बढारी परिवार अजमेर वाला परिवार के सदस्य इंद्र -इंद्रांणी बनकर सभी समाज जन के साथ भव्य संगीतमय पूजन विधान करेंगे।
मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सेठी ने बताया कि मूलनायक प्रतिष्ठा दिवस की शाम को मंदिर जी में भव्य महाआरती पश्चात रात्रि 8 से 9 श्री कल्याण मंदिर स्तोत्र पाठ होगा जिसके पुण्यार्जक विनित -नीतू पाटनी,दीपक- शारदा पाटनी परिवार सभी समाज जन के साथ बड़े हर्षाेल्लास से संगीतमय पाठ कर श्री1008 पार्श्वनाथ भगवान की आराधना करेंगे।
दिगंबर जैन समाज के समस्त कार्यकारिणी ने सभी समाज जन से मूलनायक प्रतिष्ठा दिवस 2023 पर आयोजित कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करने का अनुरोध किया है।