सिरोही। संविधान निर्माता और सामाजिक समरसता के अग्रदूत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति सिरोही द्वारा स्थानीय राम झरोखा विद्यालय परिसर में भव्य समारोह आयोजित करके मनाया जाएगा।
आयोजन समिति के संयोजक रामलाल परिहार के अनुसार 14 अप्रैल को शाम 7बजे आयोजित समारोह में बाबा रामदेव आश्रम पाडीव के प.पूज्य केसाराम महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अमृतलाल दहिया मुख्य वक्ता होंगे तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश आर्य की अध्यक्षता एवं खुशवंत त्रिवेदी, रमेश कोठारी, बाबूलाल डांगी, विक्रमसिंह सोलंकी, चेताराम माली, वरदाराम मारू,ओटाराम रोहिन आदि गणमान्य जनो के आतिथ्य में समारोह रखा गया है। आयोजन के सह संयोजक देवेंद्र डांगी, मधुसूदन त्रिवेदी, देवाराम प्रजापत, राहुल रावल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं कैलाश जोशी, हिमांशु पुरोहित, भगवतसिंह आदि की उपस्थिति में बुधवार को तैयारी बैठक संपन्न हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा बनाकर अंतिम रूप दिया गया।