BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 10:19 am
KHABAR : पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर वार, अरुण यादव ने कहा मप्र में चल रहा है जंगलराज और किसानों के साथ हो रही लूट, समर्थन मूल्य  नही मिल रहा है उपज पर, पढ़े खबर 

Share On:-

खंडवा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव  बुधवार को अपने एक दिवसीय प्रवास् पर खंडवा पहुचे उन्होंने शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। खंडवा प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में जंगलराज चल रहा है। कानून व्यवस्था ताक पर रखकर नेताओं के इशारे पर पुलिस काम कर रही है।  

मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि खंडवा पहुंचे पूर्व मंत्री अरुण यादव ने युवा नेता सुनील आर्य के कार्यालय पर मीडिया से चर्चा में कहा कि न केवल मध्य प्रदेश में जंगलराज नही है। बल्कि किसानों के साथ भी लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने उपज की खरीदी के लिए जो दरें तय की है। उससे कम एमएसपी पर गेहूं और चना खरीदा जा रहा है। साथ ही किसानों को बारदानों के नाम पर 700 ग्राम से अधिक अनाज लिया जा रहा है। जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर मध्यप्रदेश में ₹3000 प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे! अरुण यादव ने चुनाव को लेकर कहा कि संगठन अपने मिशन पर है और प्रदेश में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE