मध्य प्रदेश के भोपाल रायसेन और सीहोर जिले के धोबी समाज जनों को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है मध्य प्रदेश के अन्य सभी शेष जिलो मैं धोबी समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त प्रदान किया जाए इसी मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा रजक समाज के तत्वाधान में, 9 एवं 10 अप्रैल को विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें समस्त रजक समाज एकत्रित हुआ। मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से आए रजक समाजनो को तिलक लगाकर स्वागत किया। शुभारंभ में श्री संत गाडगेजी महाराज की फोटो पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मध्य प्रदेश की रजक समाज ने अनुसूचित जाति की लड़ाई को आगे गति प्रदान करी ।इसी क्रम में और 9 , 10 अप्रैल को उपवास रखा गया। हजारों की संख्या में 10 अप्रैल को डॉक्टर अंबेडकर मैदान पर रजक समाज जन एकत्रित हुए।सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से समाजसेवी एकत्रित हुए।कार्यक्रम में पधारे समाज बंधुओं का आभार कैलाश नाहर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आकर ज्ञापन लिया एवं उपस्थित समाज जनों ने भी अपने मन की बात अपने सवाल सांसद से करें सांसद ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है और मुख्यमंत्री से एक डेलिगेशन को मिलवाने का अपना वादा किया है वह अपने प्रोटोकॉल के तहत इस कार्रवाई को आगे करेगीएवं जिन लोगों ने पिछले 3 दिन से अन्नजल का त्याग कर रखा था उन समाजसेवियों को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा जूस पिलाकर उनका उपवास खुलवाया गया।