हरदा। रहटगांव तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम झाड़बीड़ा का मामला जहां पर बकरी पालक माखन गोंड अपने बकरियों के झुंड को लेकर उन्हें चराने के लिए जंगल की ओर गया था। इस दौरान अचानक बकरियां चक्कर खाकर गिरने लगी जिसमें पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही साथ और अन्य बकरियां गंभीर रूप से बीमार हो गई जिन की सूचना पशु चिकित्सालय रहटगांव में दी गई। रहटगांव से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। और जो शेष गंभीर बीमार बकरियां का इलाज किया। साथ ही मौके का पंचनामा बनाकर 5 बकरियों को पोस्टमार्टम के लिए रहटगांव भेजा। बकरियों की मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा।