BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 2:49 pm
BIG REPORT : कानपुर जा रही सिया क्षेत्र यात्री बस में बदमाशों ने बस के आगे के कांच पर किया पथराव, चालक हुए घायल उपचार के लिए जिला पहुंचाया अस्पताल, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर देररात करीब ३ बजे देवास से 10 किमी दूर सिया क्षेत्र में एक यात्री बस में बदमाशों ने बस के आगे के कांच पर पथराव किया।  जिसमें चालक घायल हो गया। इससे बस भी अनियंत्रित हो गई और हादसा होते-होते बचा। बाद में चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर बैंक नोट प्रेस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 


हालांकि संदिग्ध स्थिति होने के कारण फिलहाल मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।जानकारी के अनुसार सूरत से कानपुर की ओर जा रही भदौरिया लिखी बस रात करीब 3 बजे सिया क्षेत्र से निकली। इसी दौरान बाइक से दो बदमाश आए और बस पर पथराव शुरू दिया। आगे का कांच फूटने से बस चालक मोहित ठाकुर घायल हो गया, उसे आंखों में गंभीर चोट लगी है। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बीएनपी की डायल-100 से पुलिस मौके पर पहुंची और बस के स्टॉफ व यात्रियों से पूछताछ की। यात्रियों के अनुसार दो बदमाश बाइक से आए थे और उनके अन्य साथी आसपास रहे होंगे। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की शुरुआत की है ताकि कुछ सुराग लगे। बीएनपी थाने से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, फिलहाल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है, जांच की जा रही है। उधर घटना के बाद बस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह उन्होंने आसपास के होटल में चाय-नाश्ते का सहारा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE