BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 6:26 pm
KHABAR : सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के सदस्य घर-घर पहुंचकर दे रहे भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आयोजन का आमंत्रण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा नीमच शहर और गांवों में ब्राह्मण समाजजनों के घर घर जाकर आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जा रहा है। परशुराम जन्मोत्सव  के आयोजन को लेकर तैयारियां भी जोरों से की जा रही हैं। बुधवार प्रारंभ हुए आमंत्रण पत्र वितरण का सिलसिला समारोह आयोजन के पूर्व तक जारी रहेगा। दूसरी ओर कार्यक्रम को लेकर समाजजनों की निरंतर व्यवस्था को लेकर बैठक भी आयोजित की जा रही है।
परशुराम जन्मोत्सव संयोजक इंजी राजेश चतुर्वेदी ने बताया भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह बड़ी धूमधाम से मनेगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। समारोह में शामिल होने के लिए समाज बंधुओं को आमंत्रण पत्र व पीले चावल देकर आमंत्रित करना प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में बुधवार शाम शिक्षक कॉलोनी क्षेत्र में निवासरत समाजजनों को सामूहिक आमंत्रण किया गया।
दो दिवसीय होंगे आयोजन परशुराम मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दो दिवसीय आयोजन होगे जिसमें 22 अप्रैल को प्रातः 5 बजे श्री परशुराम महादेव मंदिर एलआईसी चौराहा पर भगवान परशुराम जी का महाभिषेक किया जाएगा तत्पश्चात प्रातः 8बजे महाआरती का आयोजन रहेगा। प्रातः 9 से 12 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।शाम 5 बजे से स्थानीय अटल बिहारी सभागृह टाउन हाल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा । 23 अप्रैल को शाम 4 बजे रतन देवी मांगलिक भवन से भव्य शोभायात्रा  निकलेंगी। शोभायात्रा प्रभारी गिरीश शर्मा के अनुसार  23 अप्रैल को परंपरा अनुसार भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ,जिसमे विशेष रूप से राष्ट्रप्रेम,बलिदान एवम शोर्यगाथा की पुण्य पवित्र भूमि मेवाड़ धरा के ग्राम रुण्डेड़ा (उदयपुर) राजस्थान की 456 वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत रूण्डेडा की प्रसिद्ध गेर द्वारा शोर्य प्रस्तुति का शानदार आयोजन रहेगा साथ ही निंबाहेड़ा राजस्थान के प्रसिद्ध द़ मास्टर बैंड द्वारा धार्मिक एवम राष्ट्रप्रेम के गीतों पर विशेष संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE