BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 8:32 pm
BIG REPORT : चीताखेड़ा में बाबा साहब जन्मोत्सव समिति व भीम अनुयायियों के तत्वावधान में धूमधाम से मनेगा संविधान के निर्माता का जन्मोत्सव, निकालेंगे भव्य रैली, पढ़े नवीन लोहार की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। बाबा साहेब एक ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने खून की एक बूंद बहाए बिना, भारत के अछूतों को सदियों की गुलामी से सिर्फ 40 साल में आजाद कर दिया। भारतीय संविधान के निर्माता रहे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आगामी दिवस 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार को बाबा साहब जन्मोत्सव समिति एवं भीम अनुयायियों के तत्वावधान में जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी बाबा साहब जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष पत्रकार भगत मांगरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 132 वें जन्मोत्सव के अवसर पर 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार को शाम 5 बजे चीताखेड़ा के विभिन्न मार्गों से डीजे साउंड के साथ भव्य रैली निकाली जाएगी। ग्राम पंचायत कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 
वहीं इसी अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी भीम अनुयायियों का सामूहिक सहभोज भी मेघवाल धर्मशाला में होगा। बाबा साहेब जन्मोत्सव समिति एवं भीम अनुयायियों ने क्षेत्र के समस्त भीम अनुयायियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE