BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 11:04 am
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम चीताखेड़ा और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, जब प्रस्तावित भूमि पर किया ये काम तो..., समाजजनों ने लगाएं नारे, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। गांव में अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा भव्यता के साथ स्थापित की गई।
विगत कई दिनों से गांव के भीम अनुयायियों और बाबा साहेब की विचारधारा से ओतप्रोत समाजसेवी लगातार कड़ी मेहनत के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा लगवाने के लिए मेहनत कर रहे थे। प्रतिदिन गांव में घर-घर जाकर प्रतिमा के लिए सहयोग राशि भी एकत्रित की जा रही थी। 
इसी के तहत गांव के जीरन रोड पर पंचायत की ग्राम सभा के द्वारा प्रस्तावित भूमि पर बाबा साहेब की प्रतिमा भीम अनुयायियों द्वारा भव्यता के साथ आज स्थापित की गई। सभी अनुयायियों ने मूर्ति स्थापना के बाद बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जय भीम के नारे लगाए।
ज्ञात रहे कि बाबा साहेब के जन्मोत्सव को लेकर भीम अनुयायियों द्वारा आज शाम को गांव के प्रमुख मार्गों से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। जिसमें बाबा साहेब की झांकी और आकर्षक आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके उपरांत मेघवाल धर्मशाला में सभी का स्नेहभोज भी रखा गया है। उपरोक्त जानकारी जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष भगत माँगरिया ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE