BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 12:09 pm
BIG NEWS : शादी के 60 साल पूरे कर चुके बुजुर्ग बनेंगे दूल्हा-दुल्हन, इंदौर में बग्घी पर निकलेगी बारात, वरमाला भी होगी, खजराना गणेश को दिया पहला न्योता, बेटे-बहू, दामाद और नाती-पोते भी होंगे शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। वैवाहिक जीवन के 60 साल पूरे कर चुके 61 जोड़े फिर से दूल्हा-दुल्हन बनेंगे। उम्र के इस पड़ाव पर फिर शहनाइयां गूंजेगी। मंडप सजेगा। हल्दी और मेहंदी की रस्म भी निभाई जाएगी। गीत-संगीत होगा। दूल्हा - दूल्हन एक बार फिर से एक दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। ये अनोखा आयोजन इंदौर में होने जा रहा है। जिसे 'शुभ षष्टि परिणयोत्सव' नाम दिया गया है। अग्रवाल समाज की शीर्ष एवं अग्रणी संस्था श्री अग्रसेन महासभा के तत्वा‌वधान में 22-23 अप्रैल को होने वाले इस आयोजन में 8 राज्यों के 61 जोड़े शामिल होंगे।

इस आयोजन में शामिल होने का प्रथम आमंत्रण खजराना गणेश को दिया गया है। गुरुवार को भगवान गणेश को न्योता देने 20 जोड़े खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। अपने परिजनों के साथ आए इन जोड़ों ने भगवान गणेश का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। फिर उन्हें आयोजन के लिए न्योता दिया। इसके साथ ही कुलदेवी महालक्ष्मी का भी पूजन-अर्चन कर उन्हें भी आमंत्रित किया गया।


आयोजन के मार्गदर्शक प्रेमचंद गोयल, प्रमुख संयोजक मोहनलाल बंसल, महासभा के अध्यक्ष जगदीश बाबाश्री एवं सचिव अखिलेश गोयल ने बताया कि शहर में पहली बार हो रहे इस अनूठे कार्यक्रम में देश के 61 ऐसे युगल भाग ले रहे हैं, जिनकी शादी को 60 साल पूरे हो चुके है। उत्सव में इंदौर के 20 जोड़ों के अलावा 8 राज्यों के 40 जोड़े अपने बेटे-बहू, बेटी-दामाद, नाती-पोते, दोहते-दोहतियों सहित शामिल होंगे।


गुरुवार को इंदौर जिले में रहने वाले 20 जोड़े व उनके परिवार के लोग भगवान गणेश को न्योता देने पहुंचे तो यहां उत्सव का माहौल हो गया। ये सभी लोग ढोल की थाप पर झूमते-नाचते हुए यहां पहुंचे। और भगवान को आयोजन का पहला न्योता दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE