BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 1:36 pm
REPORT : नीमच सिटी में यादव समाज व यादव समाज समिति ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में आज नीमच सिटी में यादव समाज और यादव समाज समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में यादव समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। शिविर में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि बाबा साहब ने अनुसूचित जाति का नाम देश विदेश में रोशन किया। बाबा साहब द्वारा रचित संविधान की वजह से हमें मौलिक अधिकार प्राप्त हुए। इस अवसर पर रमेश कदम ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।योजना आयोग का प्लान बाबा साहब ने दिया था। 
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि कुप्रथाओं को समाप्त करने में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।वे उच्च शिक्षित थे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को बनाने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही। यादव समाज समिति द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। शिविर के संचालन में सत्येंद्र सिंह राठौर की भूमिका अहम रही। जिला चिकित्सालय,ब्लड बैंक और ज्ञानोदय नर्सिंग के स्टाफ ने प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर हेमंत हरित, ज्योति यादव, रवि यादव, वंदना खंडेलवाल एवं समाज जन मौजूद रहे संचालन दारा सिंह यादव ने किया आभार प्रदर्शन विशाल यादव ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE