BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 3:54 pm
BIG BREAKING : महू-नीमच नेशनल हाई-वे और भरी दोपहरी का समय, जब चलती कार से अचानक उठने लगी आग की लपटे तो मच गई अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी फायर फाइटर, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के महू नीमच राजमार्ग डायमंड होटल के निकट एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। कार चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही कार में आग की लपटें उठने लगी। किसी तरह कार में सवार दो व्यक्तियों ने उतर कर अपनी जान बचाई।

थाना वाय डी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मल्हारगढ़ तहसील के काचरिया निवासी कृष्ण पाल सिंह पिता मांगू सिंह गांव से ही परिचित की कार मांग कर लाया था। चालक अपने पिता मांगू सिंह को शहर के पाटीदार हॉस्पिटल में चौकअप कराने के लिए गांव से लेकर आ रहा था।

इसी दौरान मंडी रोड डायमंड होटल के सामने अचानक से कार में धुंआ निकलने लगा, कार चालक कृष्णपाल ने उतर कर देखा तब तक गाड़ी से आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। उसने अपने पिता को कार से उतारा और दूर खड़ा हो गया इसी दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर फाइटर को कार में आग लगने की सूचना दी।

करीब 30 मिनट बाद फायर फाइटर मौके पर पहुंची तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस मामले में कार चालक से पूछताछ कर रही है। कार चालक का कहना है कि वह गाड़ी गांव के परिचित व्यक्ति से मांग कर लाया था और पिता को हॉस्पिटल ले जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE