BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 4:31 pm
KHABAR : नीमच में भीम अनुयाईयों ने धूमधाम के साथ मनाई संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वी‌ जयंती, शहर में निकाली विशाल वाहन रैली, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वी‌ जयंती पूरे शहर के साथ नीमच में भी भीम अनुयाईयों द्वारा धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और संदेशों को शिद्दत से याद किया जा रहा है।इसी के तहत आज  अजाक्स, भीम सेना और सामाजिक संगठनो के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। 
यह रैली दशहरा मैदान स्थित टाउन हॉल बौद्ध सर्कल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गाे से होती हुई अंबेडकर सर्कल पर पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में जय भीम, जय भारत के झंडे लेकर महिला पुरुष शामिल हुए। रैली में आगे चार पहिया वाहन पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विशाल तस्वीर सजी हुई थी। पैदल और वाहनों पर भीम अनुयायी रैली में सम्मिलित हुए। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाजजनो एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शख्सियत पर अपने-अपने  विचार व्यक्त किए गए। 
रैली का कांग्रेस जन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर आर पी मेघवाल, बाबूलाल आर्य, सूरजमल आर्य, रमेश कदम, राकेश सोनकर, महेश वीरवाल, यशवंत गोयल,परमानंद उज्जैनिया, किशन जैनवार, राकेश जावरिया और बड़ी संख्या में अजाक्स संगठन व समाज के लोग मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE