BREAKING NEWS
दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : जेठ-जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की.. <<     अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 7:57 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ के संविधान पार्क के वर्चुअल शिलान्यास के साथ धूमधाम से मनाई भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। संविधान निर्माता समरसता के प्रतीक, भारत रत्न डॉक्टर बी आर अंबेडकर की 132 वीं जन्म जयंती चित्तौड़गढ़ में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। शुक्रवार को प्रातः 8 बजे प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ। दल बल के साथ जिले के समस्त ब्लॉकों से हुजूम और जुलूस के रूप में प्रातः साढ़े दस बजे एक महारैली शहर के विभिन्न मार्गाे से होती हुई आयोजन स्थल इंदिरा ऑडिटोरियम पहुंची महासम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, विशिष्ट अतिथि सभापति संदीप शर्मा, उप सभापति कैलाश पंवार, प्रेम प्रकाश, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, मोहन सिंह भाटी, छगन लाल चावला, रमेश चंद्र बलाई, विक्रम जाट, विजय चौहान थे। सभा के दौरान चित्तौड़गढ़ के बहुप्रतीक्षित संविधान पार्क का वर्चुअल शिलान्यास कर चित्तौड़गढ़ की जनता को समर्पित किया गया।
आयोजन संयोजक सुरेश खोईवाल, दिनेश सालवी ने स्वागत उद्बोधन के साथ राजकीय विधि महाविद्यालय का नाम डॉक्टर बी आर अंबेडकर विधि महाविद्यालय रखने की मांग का पत्र सौंपा। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने महोत्सव समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समिति पे बैक टू सोसाइटी कर सभी समाजो को संगठित करने का सकारात्मक प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर देते हुए सामाजिक समरसता को सदैव बरकरार रखते हुए आपसी भाईचारे पर जोर दिया।
आयोजन संयोजक दिनेश सालवी, हंसराज सालवी, गणेश लाल खटीक, छगनलाल चावला, निर्मल देसाई, रविंद्र बैरवा, कमल मीणा, नवरत्न जीनगर, रणजीत लोट, किशन लाल सालवी, रतन लाल सालवी, गोपाल भील अकोदिया, अजय रजक, गोपेश कोदली, संजय वाल्मीकि, अशोक बैरवा, रामेश्वर लाल बैरवा, प्रकाश राठौड़, रमेश, रमेश भील, अनिल बारेसा, प्रधान मीणा, राजेश मीणा, नरेंद्र लोठ, अरुण धोबी, मदन सालवी ओजस्वी, भंवरलाल रावत, महेंद्र खींची, नवरत्न जीनगर, सुभाष गारू के साथ रोड़ी लाल सरपंच चिकारड़ा, जितेंद्र कुमार रेगर सेमलपुरा, पूर्व प्रधान प्रहलाद जटिया निंबाहेड़ा, मोतीलाल खोईवाल घोसुंडा, हरीश चौबेजी का कंथारिया, कालूराम मेघवाल सावा, ललित खोईवाल घोसुंडा, मुकेश खोईवाल, उदयलाल खोईवाल, राजेंद्र कुमार सालवी, राकेश मीणा, राधेश्याम जटिया भदेसर, शालिग्राम मेघवाल, कन्हैयालाल मेघवाल, लक्ष्मणलाल खटीक बागुंड, मांगीलाल खटीक, पुष्पा सालवी, विजयलक्ष्मी खोईवाल, ललिता खोईवाल, मीरा सालवी, केसर सालवी, नीरज वर्मा, नीमा गुजराती, चंदा सालवी, संतोष खोईवाल, दुर्गा खटीक, विमला खटीक, चांदमल बुनकर, छोगा लाल जटिया, कन्हैयालाल भांबी डूंगला, मुकेश खटीक राशमी के साथ सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विद्यार्थी, किसान, मजदूर, मातृ शक्ति मौजूद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE