देवास। स्थानीय सिख समाज द्वारा श्री गुरुद्वारा एबी रोड साहिब पर पूरे हर्षोल्लास के साथ वैशाखी पर्व मनाया गया। इस दिन श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई थी आज के दिन समाज में बच्चों को गुरु का अमृत चखाया जाता है। साथ ही विशेष कीर्तन दीवान भी सजाया गया। यहां पर छत्तीसगढ़ के जत्थे ने कीर्तन किया और गुरु गोविंद सिंह जी के शब्दों का गायन भी किया जत्थे के प्रमुख हरिसिंह जी साथ में उनकी बच्चियां प्रभजोत कौर, हरप्रीत कौर एवं अन्य ने भी संगत की। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर हुआ और गन्ने का शरबत भी बांटा गया। समाज के सचिव गुरुचरणसिंह सलूजा, एएसपी मनजित सिंह चावला ने सभी समाजबंधुओं को वैशाखी की बधाई दी।