सरवानिया महाराज। शहर का चर्चित ग्रुप एक बार फिर सुर्खियों में है। सामाजिक सरोकार से लगाकर धार्मिक और राजनीतिक सरोकार तक दखल रखने वाला सरवानिया महाराज का चर्चित ग्रुप सिंग इज किंग इस बार किसी धार्मिक आयोजन या किसी पीड़ित मानव की सेवा या राजनीति में कद काठी को लेकर चर्चा में नहीं है बल्कि इस बार ग्रुप सुप्रीमो व बौस नंबर वन व्यक्ति सूरज चौहरा के घर वैषाख बदी नवमी यानी 14 अप्रैल 2023 को वाहन के रुप में ब्रांड न्यु वेन्यू ब्लेक कलर आने को लेकर चर्चा बनी है। न्यु ब्रांड टोप माडल वेन्यू कार का घर लाने को लेकर इस ख़ास दिन का चयन इसलिए भी किया गया था कि चोहरा परिवार की लाडली बेटी दिव्यांशी का जन्म दिन होना भी था।
बताते हैं वाहन को रामचंद्र चोहरा के बड़े पुत्र सुरज व छोटे पुत्र लखन चोहरा व कंवरसाहब ने लाडली बिटिया के हाथों शुभ मुहूर्त में हुंडई शोरूम नीमच से खरीदा और उसे घर लाये। बताते है वाहन ब्लेक कलर मे सबसे टाप वेरिएंट वाला होकर सनरूफ माडल है जिसकी किमत लगभग चौदह लाख रुपये है।
सिंग इज किंग ग्रुप का अपना नाम और दबदबा है ग्रुप हिंदू आईकान है और शहर में चर्चित भी है। ऐसे में ग्रुप के मुखिया के घर दो दो खुशीयां एक साथ हो तो बधाई देने वाले लोगों का तांता लगना भी लाजमी है। बड़ीसंख्या मे लोगों ने सुरज चौहरा को बधाई दी। ग्रुप के माध्यम से धार्मिक आयोजन पीड़ित मानवता गोवंश की सेवा के साथ साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी समय समय पर किये जाते रहे हैं। गत वर्ष 11 अप्रैल को चोहरा परिवार की लाडली स्व. ममता चोहरा की स्मृति में सुरज व लखन चौहरा के पिता रामचंद्र तथा माता कोशल्या ने करीब पैतीस हजार रुपये खर्च कर एक वाटर कूलर की सोगात शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड ग्रीड के पास प्रदान की थी।