BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 1:42 pm
REPORT : अंबेडकर सेवा केंद्र व नीमच टुडे ने बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में किया  निशुल्क चिकित्सा और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, मरीजों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में अंबेडकर सेवा केंद्र व नीमच टुडे द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर मांगलिक भवन, अंबेडकर कॉलोनी में संपन्न हुआ। शिविर ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल नीमच एवं गोमाबाई नेत्रालय के सहयोग से आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न तरह के रोगियों ने पंजीयन कराकर अपना परीक्षण कराया। 
शिविर में निशुल्क जांच, दवाई वितरण और चश्मे भी बनाकर वितरित किए गए। शिविर संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश सोन ने बताया कि शिविर में ह्रदय रोग, डायबिटीज, थायराइड,स्त्री रोग, हड्डी रोग, नवजात एवं बाल शिशु रोग विशेषज्ञ, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक एंड एंडोस्कोपिक सर्जन,मुख्य कैंसर रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, डाइटिशियन और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी। 
संतोष चोपड़ा ने कहा कि इस तरह के निशुल्क शिविरों का आयोजन वास्तव में गरीबों और पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए बहुत आवश्यक है। अंबेडकर सेवा केंद्र का यह आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय है। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चोपड़ा यादव समाज के अध्यक्ष मनीष गोयल यादव सोशल ग्रुप के घनश्याम अंब, रविसिंह अंब, डॉक्टर बी एल बोरीवाल मंचासीन  रहे। 
कार्यक्रम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की छवि पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर अंबेडकर सेवा केंद्र द्वारा अतिथियों, शिविर में शामिल डॉक्टर्स एवं वरिष्ठजनों का पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत,सम्मान किया गया। पेयजल की सेवा पानी वाले बाबा के नाम से मशहूर हाजी साबिर मसूदी द्वारा अंजाम दी गई। कार्यक्रम का संचालन राकेश सोन ने किया। आभार मनोहर अंब ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE