गुना। सामाजिक उत्थान मंच सक्रिय सदस्य प्रदीप राजपूत और उनकी टीम ने वृद्ध आश्रम जाकर वृद्ध जनों को भोजन प्रसादी वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया गया मंच के मार्गदर्शक रेनू परिहार सुरेन्द्र पाल सिंह परिहार खेल अधिकारी जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे सामाजिक उत्थान मंच के संचालक मोनू सिंह परिहार ने भी कहा कि हमेशा जिनका कोई सहारा नहीं होता उनकी सेवा करने में बड़ी खुशी मिलती है सामाजिक उत्थान मंच द्वारा आगे भी वृद्ध आश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों की सेवा करना हमारी संस्था की प्राथमिकता रहेगी।