BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 4:52 pm
BIG NEWS : भानपुरा तहसील का ग्राम कंवला और पुरानी परंपरा, जब निकली बैंक मैनेजर की अनौखी बारात तो ग्रामीणों ने निकाले मोबाइल, परंपरा को लेकर दुल्हे नहीं कहीं ये बड़ी बात, पढ़े खबर 

Share On:-

गरोठ। मंदसौर जिले में लोगों को अनोखी बारात देखने को मिली। यहां एक बैंक मैनेजर दूल्हा नर्स को ब्याहने के लिए बैलगाड़ी से पहुंचा। दूल्हे के साथ उसके रिश्तेदार और मित्र और परिवार वाले भी बैलगाड़ी में सवार होकर लड़की वालों के घर पहुंचे।

जिले में भानपुरा तहसील के गांव कंवला में दूल्हे श्याम ने 5 बैल गाड़ियों से अपनी बारात ​​​​​​निकाली। इसके लिए उन्होंने चार बैलगाड़ी किराए से की। प्रति बैलगाड़ी का उन्होंने 500 रुपए किराया दिया। एक बैलगाड़ी उनके मिलने वालों की थी। दूल्हा बने श्याम भट्ट निजी बैंक में मैनेजर हैं। श्याम ने बताया कि उन्होंने लोगों को गोवंश संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसा किया।
क्षेत्र की परंपरा को बढ़ाया

श्याम ने बताया कि अक्सर लोग शादी को यादगार बनाने के लिए हेलिकॉप्टर तो कभी विंटेज कार बुलाते हैं। हमारे मालवा क्षेत्र में पहले भी बारात बैलगाड़ी से निकाली जाती रही है। अब आधुनिक युग में बारात में चार पहिया गाड़ियों से बारात निकाली जाती है। नई पीढ़ी को परंपरा बताने के लिए मैंने बैलगाड़ी से बारात निकाली। श्याम भट्ट की दुल्हन वर्षा शासकीय सेवा में हैं। वर्षा नर्स का काम करती हैं। श्याम और वर्षा दोनों कंवला गांव में ही रहते हैं। गुरुवार को निकली इस बारात को जिसने भी देखा उसने फोटो लिए।

हमारे आसपास हर चीज खास

श्याम की पत्नी वर्षा ने बताया कि लोग शादी को यादगार बनाने के लिए बाहर से चीजें मंगाते हैं। जबकि हमारे आसपास कई चीजें हैं। हमारी परंपरा का पालन करेंगे तो हर पल यादगार हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE