BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 6:23 pm
NEWS : भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ के पद्मिनी शक्ति केंद्र के कई बूथों की संयुक्त बैठक छबीला हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न, उपस्थितों को मिला वरिष्ठों का सान्निध्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर बुथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ के पद्मिनी शक्ति केंद्र बुथ नंबर 109, 110, 111, 112, 113, 114 की बैठक छबीला हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। 
मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक में बुथ सशक्तिकरण अभियान के चितौड़गढ विधानसभा प्रभारी अनिल ईनाणी ने बुथ को मजबूत करने पर ज़ोर दिया। बुथ स्तर पर केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारो से सीधा सम्पर्क करने का आव्हान करते हुए कहा कि बूथ समिति चुनाव मैनेजमेंट का अभिन्न अंग है। प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत बूथ समिति का गठन हुआ है इससे पार्टी को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा, भाजपा शासन में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला, गांव और किसानों की तरक्की का काम भाजपा के शासन में हुआ।  प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार से छुटकारा चाहती है। राजस्थान में परिवर्तन की लहर चल रही है जिसका नेतृत्व बुथ स्तर का हर एक कार्यकर्ता कर रहा है। इस दौरान फोटो युक्त बुथ समितियों, पन्ना प्रमुख आदि का सत्यापन भी किया गया। 
इस दौरान नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक कमल अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, राजकुमार कुमावत, पार्षद छोटू माली, दिलिप बेनीवाल, कैलाश पायक, चेतन खत्री,बुथ अध्यक्ष विष्णु सेन, रामपाल सोनी, चंचल महात्मा, मुकेश सेन, दयाशंकर सोनी, मुकेश नामदेव, नरेंद्र गंगवाल, केशव माली,रोहन माली, देवेंद्र बेनीवाल, अर्जुन माली, सोनू लोट सहित बुथ समिति के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE