BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 7:02 pm
BIG NEWS : डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर निकला विशाल चल समारोह, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा जोश, हजारों की संख्या में शामिल हुए अनुयायी, पढ़े कमलेश माँगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर चीताखेड़ा के भीम अनुयायियों ने गांव के मुख्य मार्गाे से भव्य झुलस निकाला। जिसका हर वर्ग ने दिल खोलकर स्वागत किया।

जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष भगत माँगरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी की ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित भूमि पर प्रतिमा विधि विधान से स्थापित की गई।मूर्ति लगाने को लेकर गांव का हर भीम अनुयायी पूरी तरह से समर्पित रहा। हर व्यक्ति ने अपनी क्षमता अनुसार इस भव्य कार्यक्रम में सहयोग किया। वहीं मूर्ति स्थापित होने के बाद जीरन तहसील और जीरन थाने का सहयोग भी सभी को मिला। जन्मोत्सव का झुलस सांय 7 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा से शुरू हुआ जो गांव के मुख्य मार्गाे से निकला। चल समारोह में बाबा साहेब की आकर्षक झांकी और भव्यता के साथ फूल बरसाए गए। इस चल समारोह का गांव में हर वर्ग ने स्वागत सत्कार किया। चल समारोह का समापन बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत सभी भीम अनुयायियों का सहभोज भी रखा गया।

हजारों की संख्या में उपस्थित रहे अनुयायी-
गांव में निकले चल समारोह में बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयाई शामिल हुए। डीजे के धुन पर बज रहे बाबा साहेब के गानों पर महिला, पुरुष और युवा थिरकते हुए दिखे। युवाओं में खासकर जयंती को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

इन्होंने किया स्वागत-
चल समारोह का स्वागत एआईसीसी प्रतिनिधि उमरावसिंह गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रवि गोयल, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन, सद्भावना मंच चीताखेड़ा, मुस्लिम समुदाय के साथ कई सामाजिक संगठनों ने किया।

प्रशासन रहा अलर्ट-
मूर्ति स्थापना के बाद जीरन तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। 14 अप्रेल की सुबह से ही जीरन थाना पर प्रभारी मय जाब्ते के स्थापित मूर्ति का अवलोकन करने आए। इसके बाद दोपहर में तहसीलदार ने भी कमान संभाली और कार्यक्रम समापन तक निर्देश देते रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE